✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

एक तरफा प्यार में सनकी प्रेमी बना किडनैपर! प्रेमिका के भाई को छोड़ने के एवज में मांगी ऐसी फिरौती की चकरा गये परिजन, पढ़ें पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:11:01 AM

मुंगेर(MUNGER):मुंगेर में एक साइको प्रेमी ने एक तरफा प्यार में प्रेमिका के भाई का बंदूक के नोक पर चलती ट्रेन से अपहरण कर लिया, और रेलवे स्टेशन से अपहरणर्ताओं ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर किसी सुनसान जगह पर ले गये. वहीं इसके बाद अपहरण किये गये लड़के के फोन से ही उनके परिजनों को फोन कर लड़की को उनके पास लेकर आने और उनके भाई को लेकर जाने की बात कही.वहीं बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी. धमकी मिलने के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, वहीं सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और साइको प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के भाई को सुनसान जगह पर पीट-पीटकर घायल कर दिया

 मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर के लड़ाईयॉन्टैंड थाना क्षेत्र का रहनेवाला आदित्य राज उर्फ शशि अपनी बहन को पहुंचाने धनबाद गया हुआ था, जहां से लौट के क्रम में कियूल से मेमो पैसेंजर ट्रेन पड़कर धरहरा के लिए रवाना हुआ,  तभी अभयपुर रेलवे स्टेशन पर आयुष उर्फ नीतीश अपने लगभग आठ सहयोगियों के साथ उसके डब्बे में घुसा और मसूदन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर नीतीश ने कट्टा दिखाकर उसे ट्रेन से नीचे उतारा और सुनसान जगह पर ले जाकर उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया. आपको बताये कि आयुष उर्फ नीतीश धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर का निवासी है.

 पुलिस ने आरोपियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

वहीं इसके बाद आरोपियों ने आदित्य राज को अपने एक रिश्तेदार के यहां कजरा के लखन गांव ले गया. जहां से मोबाइल से लड़की के परिजनों को फोन कर लड़की के भाई को छोड़े जाने के एवज में प्रेमिका को बुलाने की मांग की. अपहृत युवक ने फोन पर परिजनों से कहा कि लड़की को नहीं लाया गया तो अपहरणकर्ता उसकी हत्या कर देगा. इसके बाद अपहरण की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस को दी इसके बाद पुलिस हरकत में आई. लेकिन इससे पहले ही लोगों को इसकी जानकारी हो गई कि आरोपियों ने कहा आदित्य को पकड़ कर रखा है,जिसके बाद लोगों ने सनकी प्रेमी ओर दो साथियों को पकड़कर खंभे से बांध दिया, और अपहृत लड़के को छुड़ा लिया. वहीं पुलिस ने साइको प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है.

Tags:eccentric lovereccentric lover in biharAn eccentric lover becomes a kidnapperone-sided lovefamily was shocked by the ransom demandedransom demanderelease of the girlfriend's brotherkidnapper in biharkidnapper in mungercrime in biharcrime in mungerbihar newsbihar news todaymunger newsmunger news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.