✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के अंबेडकर आवासीय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, इंटर में 92% से ज्यादा छात्र पास

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 24, 2026, 6:51:36 PM

पटना (PATNA): बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुके हैं. ऐसे में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन कर नया इतिहास रच दिया है. इन विद्यालयों का रिजल्ट न सिर्फ राज्य के औसत से बेहतर रहा, बल्कि कई मामलों में रिकॉर्ड भी टूटे हैं.

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 1265 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1166 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की. इस तरह कुल सफलता प्रतिशत 92.17% दर्ज किया गया, जो राज्य के औसत 85.19% से काफी अधिक है. यह उपलब्धि इन विद्यालयों में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर आवासीय सुविधाओं को दर्शाती है.

सबसे खास प्रदर्शन पटना के गायघाट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय की छात्राओं का रहा. यहां की सभी 123 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं और 100% सफलता दर हासिल की. इस विद्यालय में एक भी छात्रा द्वितीय या तृतीय श्रेणी में नहीं रही, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.

अगर टॉपर्स की बात करें तो कला संकाय में नवादा के रजौली स्थित विद्यालय के विपिन कुमार ने 452 अंक (90.4%) लाकर ओवरऑल टॉप किया. वहीं विज्ञान संकाय में पटना की कुमारी अनीशा ने 432 अंक (86.4%) और वाणिज्य संकाय में अनुष्का कुमारी ने 430 अंक (86%) हासिल कर अपने-अपने क्षेत्र में शीर्ष स्थान प्राप्त किया.

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिला है. 2024-25 में जहां 686 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और सफलता दर 88.92% थी, वहीं इस वर्ष न सिर्फ छात्रों की संख्या बढ़ी बल्कि परिणाम भी बेहतर हुआ. प्रथम श्रेणी में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी 328 से बढ़कर 688 हो गई है.

इस उपलब्धि पर विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी. वहीं विभाग के अधिकारियों ने भी भविष्य में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

Tags:biharbihar newsbihar boardbihar boards topperbihar boards topper listAmbedkar Residential School bihartoppers listbihar board topper list online

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.