मोतिहारी (MOTIHARI): बिहार से अक्सर अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती रहती है. जहां प्रेमी-प्रेमिका प्रेम प्रसंग में टॉवर पर चढ़ जाते है, तो कभी कोई और हैरान कर देने वाला कदम उठा लेता है लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है. इसमें न प्रेमी-प्रेमिका की कहानी है और न ही प्यार का जिक्र. मोतिहारी में एक महिला अपने भैसुर के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. पूरा मामला काफी दिलचस्प और चौंकाने वाला है.आइए जानते है पूरी खबर.
पढ़े पूरा मामला क्या है
आपको बता दे कि पूरा मामला मोतिहारी के पिपराकोठी थाना क्षेत्र का है.जहां एक महिला ने भैसुर की गिरफ्तारी के विरोध में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर हंगामा कर दिया.महिला तीन बच्चों की मां है.जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शराब मामले में फरार आरोपी रंजीत पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तारी से नाराज महिला पहले थाना पहुंची और उसे छोड़ने की मांग की, लेकिन पुलिस ने बात नहीं मानी.
टॉवर पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी
इसके बाद महिला पास के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी. घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.स्थिति को देखते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम को भी बुला लिया.महिला को नीचे उतारने के लिए पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर गिरफ्तार आरोपी को मौके पर बुलाया. भैसुर को देखकर और समझाने पर महिला टॉवर से नीचे उतर गई.
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई हो रही है
इसके बाद महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया. वहीं आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.एसडीपीओ जितेश पांडेय ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.