✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

5 लाख रुद्राक्ष से बना भगवान शिव का अद्भुत शिवलिंग, यहां होती है हर मनोकामना पूर्ण

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:53:00 AM

मोतीहारी(MOTHIHARI): जिलें के मुख्यालय स्थित राधा नगर में विश्व का पहला रुद्राक्ष शिवलिंग का मंदिर बेहद ही अनूठा है. कहा जाता है कि 5 लाख रुद्राक्ष से बने इस शिवलिंग पर एक बार रूद्राभिषेक करने से 4 लखरॉव (लाखों वृक्षों की सेवा करना) करने का फल मिलता है.

20 फुट ऊंचा है शिवलिंग

उसके अलावा यहां  श्रावन मास के प्रत्येक सोमवार को प्रातः 8 बजे से भगवान शिव की मुखाकृति में 20 फुट ऊंचे 5 लाख रूद्राक्ष से बने शिवलिंग का रूद्राभिषेक स्वयं आचार्य द्वारा निःशुल्क कराया जाता है. इस मंदिर की यह खासियत है कि यहां सब कुछ नि:शुल्क होता है. जहां तक दान के रुप में पैसे भी नही चढ़ाना है.

हर मनोकामना  होती है पूर्ण

आज सावन महीने का तीसरी सोमवारी है. यहां भक्तों का तांता लगना शुरू हो चुका है. शिवभक्त मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, साथ ही मन्नते मांग रहे हैं. यहां भक्त, शिवभक्ति में लीन नजर आ रहे हैं और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा शिवालय गुंजयामान है. ऐसा माना जाता है कि पूजा-पाठ और रूद्राभिषेक करने वाले भक्तों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है. वहीं मंदिर के संस्थापक एवं आचार्य डा. शम्भू नाथ सिकारिया ने बताया कि यह शिवलिंग विश्व का पहला रुद्राक्ष का शिवलिंग है, यह शिवलिंग 5 लाख रुद्राक्ष से बने हुए हैं. इस शिवलिंग पर एक बार रूद्राभिषेक करने से 4 लखरॉव का फल मिलता है.

रिपोर्ट-ऋषि नाथ

Tags:power of rudrakshamanifestation of rudrakshawhat is the importance of rudrakshatear of shiva12 jyotirlingas of lord shivaek mukhi rudrakshashivause of rudraksha14 mukhi rudraksha benefits1 mukhi rudraksharudrakshaunderstanding rudrakshamahavidyas of hindu dharma digital jockeywhat is rudrakshabenefits of havan by hinduismnepa rudrakshareligious places of india1 mukhi nepali rudrakshaart of livingall about rudraksha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.