✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में अजब गजब ! हवाई जहाज के बाद अब  सड़क पर आ पहुंची रेलगाड़ी , ड्राइवर की सूझबूझ से बच गई लोगो की जान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:45:55 AM

भागलपुर(BHAGALPUR):बिहार में आजकल बहुत ही अजीबो गरीब घटनाएं हो रही है. बिहार की सड़कों पर अब वाहन ही नहीं हवाई जहाज और रेलगाड़ियां भी चलने लगी है. ऐसा हम नहीं कह रहे है, बिहार में बीते कुछ दिनों में ऐसा ही कुछ हो रहा है. अभी दो दिन पहले मोतीहारी जिले में हवाई जहाज ओवरब्रीज रोड के बीचो-बीच फंस गया, तो आज भागलपुर में कमाल की घटना घटी. जहां रेलगाड़ी पूल को तोड़ते हुए निकल गई.

बेकाबू लोडर लोहिया पुल को तोड़ते हुए पूल से नीचे गिर गया

आपको बताये कि भागलपुर जिले में विवार की सुबह एक अजीबो गरीब घटना हुई. जहां भागलपुर  रेलवे यार्ड से लोडर पर लोड कर ट्रेन की बोगी को स्टेशन परिसर लाने के इसी दौरान लोहिया पुल पर लोडर का ही ब्रेक फेल हो गया. जिसके बाद बेकाबू लोडर लोहिया पुल को तोड़ते हुए पूल से नीचे गिर गया.जिसके बाद वहीं अफरा-तफरी मच गई.लोगों को ये समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है.

चालक ने समय रहते अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और कई लोगों की जान बचा ली

वहीं गनीमत रही कि लोडर के चालक ने समय रहते अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और कई लोगों की जान बचा ली. वरना इस बेकाबू लोडर ने कई लोगों को मौत की नींद सुला चुका होता.वहीं आपको बताये कि लोहिया पुल के ठीक बगल में भागलपुर रेलवे स्टेशन है और हमेशा लोगों की आवाजाही इस रास्ते से होते रहती है. वहीं इसके साथ ही वाहनों का भी परिचालन निरंतर चलता रहता है. लेकिन अच्छी बात ये रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई.

Tags:Amazing in Bihartrain has reached the roadstrain has reached the roadsin bihartrain has reached the roads in bhagalpurpeople's lives were savedroad accidentroad accident in biharroad accident in bhagalpurbhagalpur newsbhagalpur news todaybihar newsbihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.