पूर्णिया : युवा व्यापारी सूरज बिहारी हत्या के सभी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं. पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बताया कि अमन सिंह, बृजेश सिंह और नंदू सिंह की गिरफ्तारी रुपौली थाना इलाके से की गई है. जबकि दो अन्य अभियुक्त स्नेहील झा और आदित्य ठाकुर को मुजफ्फरपुर थाने में सलेंडर किया है.
पूर्णिया एसपी ने बताया कि सभी ने इस घटना को अंजाम देने में अपनी स्वीकार्यता की है. उन्होंने कहा कि सूरज बिहारी के हत्या का करण इंस्टाग्राम पर एक रील के पोस्ट को लेकर हुए विवाद से शुरू हुआ. जिसमें कहा सुनी मारपीट गाली गलौज हुई. फिर सूरज बिहारी की हत्या उसी के पिस्टल को छीनकर कर दिया गया. इस घटना में जिस पिस्टल का प्रयोग किया गया वह भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
उन्होंने कहा कि सभी अपराधी लगातार 10 दिनों से अपना ठिकाना बदल रहे थे. दिल्ली, नोएडा, भोपाल लगातार पुलिस की दविश के कारण भाग रहे थे और यह नेपाल भागने की तैयारी में थे. इस बीच कोर्ट के आदेश के बाद सभी अभियुक्तों के घर पर कुर्की का इश्तहार भी चिपका दिया गया था. उसके बाद यह कार्रवाई की गई.