✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

AIMIM के जिला अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या, अपराधियों ने मारी तीन गोली

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:51:19 AM

सिवान (SIWAN): सिवान में AIMIM के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी को बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधियों ने आरिफ जमाल के पेट में एक गोली मारी थी. जिसके बाद उन्हें सिवान के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.  जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

दुकान में खेड़े रहने के दौरान अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार फास्ट फूड के दुकान पर खड़े रहने के दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से मौके से फरार हो गए. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा गांव की है. कुतुबुद्दीन अहमद के पुत्र आरिफ जमाल हुसैनगंज के रहने वाले थे. जो की सिवान में AIMIM के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी थे. बताया जा रहा है कि आरिफ जमाल अपने फास्ट फूड के दुकान पर खड़े थे. तभी करीब तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने आरिफ जमाल पर गोली चला दी. इस दौरान एक गोली आरिफ जमाल के पेट में जा लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल आरिफ जमाल को सदर अस्पताल लाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर चले गए. इस दौरान आरिफ जमाल की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे घटना की जांच में जुटी हुई है.

Tags:bihar newshindi newsbiharlatest newstop newsbihar latest newsbreaking newsnewsbihar news in hinditoday newsbihar crime newsbihar siwan newsAIMIM district president murdered in broad daylightcriminals shot him three times

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.