✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

फिर पटना के वीआईपी इलाके में फायरिंग और लूट से दहशत, सीसीटीवी फुटेज में कैद  हुई तस्वीर, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:54:25 PM

पटना(PATNA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में कानून-व्यवस्था की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है. आम जिलों की बात तो दूर, अब राजधानी पटना के वीआईपी इलाकों में भी अपराधी खुलेआम लूट और फायरिंग करने लगे है. आज की ताज़ा घटना ने बिहार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.

सीसीटीवी फुटेज में कैद  हुई तस्वीर

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोलो रोड, जो मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और तमाम मंत्रियों के आवास से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर है, वहां एक युवक राहुल पर दो राउंड फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन सवाल यह है कि जब पुलिस मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर भी सरकार अपराधियों को नहीं रोक पा रही, तो बाकी बिहार की स्थिति कितनी भयावह होगी?

 कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही मंच से कानून का राज होने का दावा करते हों, लेकिन जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट है. हर दिन हो रही हैं हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं. पुलिस महकमा राजनीतिक दबाव और संसाधनहीनता से जूझ रहा है. अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं बचा है. इस घटना के बाद यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि बिहार एक बार फिर "अपराधियों का राज" की ओर लौटता दिख रहा है.

पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

बताते चले कि अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि कही भी घटना का अंजाम देने से नहीं डरते. जहां यह घटना घटी, उस इलाके में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आवास, राजभवन, पुलिस मुख्यालय और कई मंत्रियों व न्यायपालिका के उच्चाधिकारियों के आवास है. अगर इतनी हाई-प्रोफाइल सुरक्षा के बावजूद अपराधी खुलेआम फायरिंग करके फरार हो जाते हैं, तो यह साफ संकेत है कि राज्य में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है. घटना को लेकर एयरपोर्ट थानेदार ने बताया कि वारदात में दो बाइक सवार अपराधी शामिल थे, जो फायरिंग कर फरार हो गए. अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और वायरलेस पर अलर्ट भी फ्लैश किया गया है. घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है. फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है.

Tags:crime news biharrobbery and firing newstrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.