✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भाई तेजस्वी को अनफॉलो करने के बाद तेज प्रताप का बड़ा ऐलान : 13 अक्टूबर को उतारेंगे अपने प्रत्याशी, कहा-हर हाल में महुआ से ही लड़ूंगा चुनाव

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:31:59 AM

पटना (PATNA) : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने यह साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर महुआ विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे. तेज प्रताप यादव आज महुआ विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर जनसंपर्क यात्रा पर निकलेंगे.

पटना से महुआ रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि महुआ क्षेत्र में उन्होंने मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है और कई विकास कार्य किए हैं. इसलिए वह यहीं से चुनाव लड़ना चाहते हैं. तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें महुआ की जनता पर पूरा भरोसा है.

वहीं जब पत्रकारों ने वर्तमान राजद विधायक डॉ. मुकेश रोशन से जुड़ा सवाल पूछा, तो तेज प्रताप यादव भड़कते नजर आए और कहा कि “फालतू लोगों की बात मुझे पसंद नहीं.”

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि लैंड फॉर जॉब मामले को लेकर लालू परिवार हमेशा से मीडिया के निशाने पर रहा है, और यही वजह है कि यह मामला लगातार सुर्खियों में बना रहता है.

तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार लगातार घोटालों में लिप्त रही है, जिसमें सृजन घोटाला प्रमुख उदाहरण है. इस पूरे मामले के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं.

पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि वह महुआ से नामांकन कब करेंगे या उम्मीदवारों का ऐलान कब करेंगे, तेज प्रताप यादव नाराज हो गए. उन्होंने कहा — “जब नॉमिनेशन करेंगे और उम्मीदवारों का ऐलान करेंगे, तो आप लोगों को बता दिया जाएगा. ज़्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है.”

गौरतलब है कि हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को फेसबुक पर अनफॉलो कर दिया है. इस पर जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा — “कौन फॉलो कर रहा है, कौन अनफॉलो कर रहा है, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं. मीडिया को इस बात पर इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है.”

तेज प्रताप यादव ने अपने अंदाज में कई मुद्दों पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और कहा कि आने वाले दिनों में महुआ की जनता सबकुछ तय करेगी.

Tags:patnapatna newselectionbihar electionbihar election 2025bihar assembly electionbihar assembly election 2025bihar vidhansabha chunavbihar vidhansabha chunav 2025tej pratap yadavtejasvi yadavlalu yadavrjd

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.