✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मामूली बात पर अस्पताल के पास हुई तलवारबाजी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:09:39 AM

मुजफ्फरपुर  (MUZAFFARPUR) : मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल के बाहर मामूली बात को लेकर दो युवकों के बीच जमकर तलवारबाजी हुई. घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के MIT रोड स्थित क्यूटिस ब्लिस हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी अस्पताल के बाहर की है. घटना की पूरी वारदात अस्पताल के परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

पुलिस ने मौके से आरोपी को किया गिरफ्तार

अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर अस्पताल के बाहर तलवार बाजी का नजारा देखने को मिल रहा है. इस खूनी झड़प की घटना के बाद थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा. लेकिन मौके पर पुलिस को पहुंचने के बाद मामले को शांत कराया गया और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में इस्तेमाल किए गए तलवार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

पैसे लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक अस्पताल के स्टाफ सुनील कुमार और उज्जवलकांत के बीच पैसे लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. उसी को लेकर रंजिश में आरोपी उज्जवलकांत ने सुनील को तलवार से कटकर हत्या की कोशिश की. हालांकि ब्रह्मपुर पुलिस के सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गई. इस घटना में सुनील कुमार बुरी तरह से घायल हो गए. उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. वही आरोपी उज्जवलकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. ब्रह्मपुरा थानेदार मो. आलम ने की आरोपी उज्जवलकांत को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है उसके पास से तलवार भी बरामद कर ली गई है.

Tags:bihar newsbihar news livebihar news todaybiharnews of biharbihar hindi newsbihar latest newstop newslatest newsnewshindi newsbreaking newsnews biharbihar top newsMUZAFFARPURmuzaffarpur crimeAfter mutual dispute in the hospitalfierce sword fight took placepolice arrested the accused

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.