✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पति से फोन पर हुआ विवाद तो पत्नी ने तीन बच्चों के साथ पोखर में लगा दी छलांग, चार की मौत से परिवार में मचा कोहराम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:38:30 AM

Bihar : सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला ने खौफनाक कदम उठाया है. पति से विवाद होने के बाद महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पोखर में कूद आत्महत्या कर ली है. मृतका की पहचान स्थानीय संजीव साह के 30 वर्षीय पत्नी मंजू देवी, 6 वर्षीय पुत्र आर्यन, 4 वर्षीय पुत्र सुशांत और 2 वर्षीय पुत्र हिमांशु के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले महिला ने अपने घर में आग भी लगा दी थी. इसके बाद मध्य रात्रि को अपने तीनों बच्चों  को लेकर गांव के पोखर में छलांग लगा दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने चारो शवों को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

महिला के पिता ने बताई पूरी बात

मंजू देवी के पिता ठागा साह ने बताया कि बीती रात बेटी और दामाद की फोन पर बात हुई थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. ठागा साह ने बताया कि संजीव लुधियाना में उसकी छोटी बेटी और दामाद के साथ रहता है. शराब पीकर उल्टी करने के बाद विवाद बढ़ा था.  छोटी बेटी ने मंजू को फोन कर बोला कि जीजा जी ने शराब पीकर मेरे घर में उल्टी कर दी है. इसके बाद मंजू और उसके पति में विवाद हुआ था. पुलिस ने बताया कि मंगलवार की देर रात महिला का पति के साथ विवाद हुआ था. मामले की जांच चल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सबकुछ स्पष्ट हो पाएगा.

Tags:Bihar newsSitamarhi newsBihar breaking newsWomen committed suicideBihar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.