✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आखिर क्यों होटल से फेंका गया मंत्री तेज प्रताप यादव का सामान ? क्या है मामला जानिए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:34:57 PM

पटना(PATNA): बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अपने बयानों और अतरंगी लुक को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. कभी भगवान कृष्ण का रुप बनाकर बांसुरी बजाते नजर आते हैं तो कभी साईकिल पर बिहार दर्शन करने निकल जाते हैं. लेकिन इस बार बिहार से बाहर यूपी के वाराणसी में इनके साथ ऐसी घटना हुई है जिसके बाद तेज प्रताप यादव भी हैरान हैं.

आखिर क्यों होटल से बिना बताये निकाले गये मंत्री तेज प्रताप यादव

दरअसल मंत्री तेज प्रताप यादव किसी काम को लेकर वाराणसी गये हैं. जहां कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में ठहरे हुए थे. सामान को होटल में छोड़कर वाराणसी के कुछ जगहों पर घूमने के लिए निकले थे. लेकिन जब होटल पहुंचे तो देखा कि उनका सारा सामान निकाल कर रिसेप्शन काउंटर पर रख दिया गया था. जिसके बाद वो काफी हैरान हो गये. जिस समय सामान निकाला गया, उस दौरान तेज प्रताप यादव होटल में नहीं थे. घटना को लेकर तेज प्रताप यादव के निजी सहायक ने सिगरा थाने में आवेदन देकर होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

दोषी होटल के कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई- सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह

इसके साथ ही उनके निजी सहायक और सुरक्षा कर्मियों का कमरा भी खाली करा दिया गया था. मंत्री तेज प्रताप यादव की गैर मौजूदगी में उनके कमरे को खोलना उनकी सुरक्षा के लिहाज से कहां तक सही है. इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Tags:biharpatnaTej Pratap Yadavluggage of Minister Tej Pratap Yadav thrown out of the hotel

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.