✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जैसे आडवाणी का रथ रोका था वैसे ही मोदी का रथ रोकेंगे, ये देश किसी के बाप का नहीं हैं- तेजस्वी यादव

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:16:47 PM

पटना (PATNA) : मौसम की तेज गर्मी की तरह राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ते जा रही है. 2024 का चुनाव होना ऐसे में सभी पार्टी एक दूसरे के इतिहास को खंगालने में लगे हुए है ताकि खुद को वो बेहतरीन दर्शा पाए. ऐसा ही कुछ फिर से देखने को मिला. जहां तेजस्वी यादव ने बिहार में महागटबंधन की ताकत को दिखते हुए सीधे-सीधे बीजेपी पर निशाना साधा. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोदी का विजय रथ रोकने की बात कह डाली जिसके बाद पक्ष-विपक्ष में बयानबाजी और भी तेज हो गई है.

तेजस्वी का मोदी पर निशाना

तेजस्वी यादव ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोका का था, उसी तरह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला महागठबंधन नरेंद्र मोदी का विजय रथ रोकेगा। नीतीश जी मोदी के साथ वही करेंगे जो लालू जी ने आडवाणी के साथ किया था. तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि -  कुछ समय से यह कहा जा रहा है कि मुस्लिमों से वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए. तो उन्हें यह कहना है कि अभी लालू और नीतीश कुमार जैसे नेता मौजूद हैं, ऐसा करने की कोई भी जुर्रत नहीं कर सकता है. यह देश किसी के बाप का नहीं है. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोका था. अब नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला महागठबंधन उसी तरह नरेंद्र मोदी का रथ रोकेगा। अगर ये लोग फिर से सत्ता में आ गए तो यह देश बर्बाद हो जाएगा.

Tags:ModiModi's chariot will be stoppedTejashwi YadavBIHARPOLITICSLALUYADAVLAALKRISHNAADVANIBJPBIHARTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.