✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में कुढ़नी चुनाव के बाद Action में प्रशासन, बेगूसराय में अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:28:37 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): UP तर्ज पर अब बेगूसराय में भी प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है. और इसी कड़ी में आज शहर के हारताली चौक से लेकर नगरपालिका चौक तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया और इसके लिए जिला प्रशासन ने JCB मशीन के माध्यम से दुकानों को तोड़ डाला. इस दौरान मौके पर काफी भगदड़ मच गई. तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से जेसीबी के माध्यम से दुकानों को तोड़कर हटाया जा रहा है. वहीं फुटकर दुकानदार अपना दुकान टूटते देख कर रोने को बेबस हो रहे थे. हालांकि इस कार्रवाई के बीच प्रशासन को लोगों का आक्रोश भी  झेलना पड़ा.

दुकानदारों का आरोप जबरन तोड़ा गया दुकान

दरअसल लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण मुक्ति के नाम पर जिला प्रशासन के द्वारा तानाशाही रवैया दिखाया जा रहा है. लोगों के जीविका का सहारा दुकानदारी ही है. जबकि जिला प्रशासन के द्वारा पहले उन लोगों की व्यवस्था नहीं की गई और जबरन दुकानों को तोड़ दिया गया. वहीं प्रशासन ने बताया कि पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस के माध्यम से दुकान हटाने के लिए निर्देशित किया गया था और नहीं हटाने की एवज में आज की तिथि मुकर्रर की गई थी.

जिला प्रशासन अपना काम कर रही : बीडीओ 

वहीं सदर बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि फुटकर दुकानदारों के द्वारा जबरन सड़क पर अवैध अतिक्रमण बना रखा था. जिससे आने-जाने लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और जाम की समस्या हमेशा शहर में बनी रहती थी. इसी को देखते हुए आज जिला प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन अपना काम कर रही है. 

Tags:bihar newsbegusarai news updatebegusarai policebulldozer fired on illegal encroachment in Begusarai

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.