✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ADG पुलिस मुख्यालय का दावा, बिहार मे घट गई है हत्या की वारदात, दिखाया ग्राफ

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:02:31 AM

पटना(PATNA):बिहार में हत्या के दर में लगातार कमी आ रही है. यह दावा ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने किया है. इनके मुताबिक पिछले चौबीस वर्ष के दौरान सबसे कम हत्या का दर वर्ष 2023 में रहा. अपनी बात को बल देने के लिए इन्होंने एक ग्राफ भी दिखाया और कहा कि वैसे तो ग्राफ अमूमन मीडिया के सामने हम लोग नहीं लाते, लेकिन विगत कुछ दिनों से बिहार में हत्या की घटनाओं में लगातार वृद्धि होने की बात कही जा रही थी, इसलिए इस ग्राफ को आज मीडिया के सामने लेकर आये है. आप देख सकते है की कैसे 2001 के बाद से लगातार हत्या की घटनाओं में कमी रिकॉर्ड की गई है, इनका यह भी कहना है कि ये आंकड़ा जनसंख्या के आधार पर तैयार की गई है .

सहनी हत्याकांड मामले मे मुख्यालय ने दिया जवाब

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड मामले पर आज पुलिस मुख्यालय स्तर से जानकारी दी गई. ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गांगावर ने बताया कि फिलहाल इस हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त काज़िम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. काज़िम ने अपना गुनाह पुलिस के समक्ष स्वीकार कर लिया है. बताया है कि यह पूरी घटनाक्रम के पीछे की वजह सुद पर पैसे का लेन देन से जुड़ा है. काज़िम की स्वीकृति बयान के आधार हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी खोजा जा रहा है. वैसे काज़िम के कपड़े पर लगे खून और उंगलियों के नाखून में लेगे खून और मांस के टुकड़े को FSL की टीम जांच के लिए अपने साथ ले गई है. जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इधर छपरा में हुई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर भी ADG पुलिस मुख्यालय ने पूरी जानकारी दी है. ADG ने बताया है कि यह हत्याकांड बेहद निजी मामले को लेकर किया गया है, फ़िलहाल सारण पुलिस अनुसंधान कर रही है .

रिपोर्ट ऋषि नाथ

Tags:bihar crimebihar crime newsbihar crime storybihar crime reportpatna public opinionpublic opinion patnanitish kumarnitish kumar newscm nitish kumarनीतीश कुमारनीतीश कुमार न्यूज़tejashwi yadavtejashwi yadav latest newstejashwi yadav newsतेजस्वी यादवpatna policebihar policeबिहार पुलिस न्यूज़rs bhattibihar dgpdgp r s bhattipatna newsbihar newsbiharबिहारpatnaपटनापटना न्यूज़बिहार न्यूज़livecitieslive city news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.