✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गणपति शोभा यात्रा के दौरान भीड़ में फेंका गया तेजाब, जुलूस रोक कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:14:28 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मोतिहारी में गणपति शोभा यात्रा निकाली गई सभी लोग इस दौरान काफी खुश थे. लोग गणपति की मूर्ति लेते हुए यात्रा में नाचते गाते निकल रहे थे. मगर अचानक अपनी खुशी का माहौल भगदड़ में तब्दील हो गया. जब अचानक कुछ लोगों के शरीर पर तेजाब के छीटे पड़े. बताया जा रहा है की कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया है. 

जुलूस रोक कर गिरफ्तारी की मांग

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हमले में कुल तीन लोग जख्मी हुए हैं मगर वहीं पुलिस का कहना है कि जख्मी होने का कोई मामला सामने नहीं आया है. वहीं लोगों का आक्रोश इतना बढ़ गया है कि नाराज लोग मधुबन छावनी चौक के पास मुख्य पद पर जुलूस रोक कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझने की कोशिश कर रहे हैं वहीं पुलिस द्वारा लोगों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी. 

सीसीटीवी के मदद से जांच जारी 

इस घटना के संदर्भ में सपा और सीडीपीओ का कहना है की पुलिस उन लोगों की खोज कर रही है. जो लोग इसमें घायल हुए हैं ताकि उनका उपचार कराया जा सके वही मामले को शांत करने की लगातार कोशिश की जा रही है. आसपास के लगे सीसीटीवी के मदद से इन लोगों को पहचानने की कार्रवाई जारी है. वहीं  इस मामले को लेकर कहीं अन्य अफवाहें भी फैल रही है जिस पर लोगों को ध्यान नहीं देने की अपील की गई है.

Tags:Ganpati Shobha YatraBIHARNEWSBIHARUPDATEBIHARLATESTNEWSTHENEWSPOSTMOHTIHARIMOHTIHARICRIMEAcid thrown into the crowd during Ganpati Shobha YatraMOHTIHARIPOLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.