✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कलश यात्रा के दौरान हादसा, करंट लगने से दो की मौत, कई घायल

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:32:53 AM

शेखपुरा (SHEKHPURA) : बिहार के शेखपुरा जिले में नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई. जिस दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. वही कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. देखते ही देखते पल भर की खुशियां मातम में तब्दील हो गई. घटना के तुरंत बाद लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां दो की जान चली गई वहीं घायलों का इलाज जारी है. मृतक की पहचान राजू कुमार पिता महेश सिंह वीरेंद्र कुमार रसूलपुर गांव निवासी के रूप में की गई है. वहीं परिजनों सहित गांव वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल 

इस मौके पर शेखपुरा विधायक विजय कुमार और बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार भी शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचे. वही बरबीघा विधायक ने इस घटना पर शोक जताते हुए परिवार वालों को सांत्वना दिया है. साथ ही विधायक ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है. वहीं इस घटना में  बिजली विभाग के लापरवाही की बात पर बरबीघा विधायक ने कुछ भी बोलने से परहेज किया है जबकि घायलों की जान बचाने की बात वे कह रहे है. फिलहाल ये घटना की जांच की जा रही है.

Tags:biharshekhpuraAccident during Kalash Yatradied due to electrocution

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.