✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा में नीतीश कुमार के काफिले के दौरान हादसा टला, महिला पुलिसकर्मी ने बचाई बच्ची की जान

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 6:22:01 PM

नालंदा (NALANDA) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. घटना उस समय की है जब मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा कॉलेज से सड़क मार्ग होते हुए भराव पर फ्लाईओवर के उद्घाटन के लिए जा रहे थे.

मां की दुआ बनी महिला पुलिसकर्मी

जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला भैंसासुर देवी रांची रोड स्थित देवी स्थान के समीप पहुंचा. उसी दौरान एक छोटी बच्ची अचानक सड़क पार करने लगी. इस बीच काफिले के साथ चल रही एक एम्बुलेंस तेज गति से वहां से गुजर रही थी और बच्ची उसके काफी करीब पहुंच चुकी थी. स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी और एक बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई थी.

मासूम को मौत के मुंह से खींच लाई

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ लगाई और बच्ची को तुरंत अपनी ओर खींच लिया. उनकी इस फुर्ती और साहसिक कदम से बच्ची एम्बुलेंस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और महिला पुलिसकर्मी की बहादुरी की जमकर सराहना की.स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर पुलिसकर्मी ने समय रहते यह कदम नहीं उठाया होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.

Tags:Nitish Kumar convoy incidentBihar CM convoy newswoman police saves child BiharNalanda convoy incidentNitish Kumar news todayBihar police bravery storyNalanda latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.