मोतिहारी : बिहार में भ्रष्ट कर्मचारी एवं भ्रष्टाचार को लेकर निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई के बीच बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में पदस्थापित BDO कृष्णा राम के विभिन्न ठिकानों पर शनिवार को पांच जगह पर एक साथ छापामारी को लेकर बिहार में हड़कंप मच गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम के पैतृक आवास पूर्वी चंपारण जिले के शंकर सरैया समेत मोतिहारी के राजा बाजार में किराए के मकान पर निगरानी की छापेमारी चल रही है. मोतिहारी के राजा बाजार स्थित किराए के मकान से कई अवैध दस्ताबेज मिलने की कयास लगाई जा रही है.
चल-अचल संपत्ति खंगालने में जुटी निगरानी टीम
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग पटना के द्वारा मामला दर्ज कर एक साथ BDO कृष्णा राम के पैतृक आवास पूर्वी चम्पारण जिले के शंकर सरैया गॉव समेत मोतिहारी के राजा बाजार स्थित किराए मकान एवं सीतामढ़ी जिले के सरकारी आवास पटना आवास समेत कुल पांच ठिकानों पर छापामारी कर आय से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने का दस्तावेज एवं चल-अचल संपत्ति को खंगालने में निगरानी टीम जुटी है.
BDO कृष्णा राम के विभिन्न ठिकानों पर पड़े रेड
मोतिहारी में BDO कृष्णा राम के मोतिहारी के राजा बाजार स्थित आवास पर रेड कर रही निगरानी पुलिस उपाधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया है की सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में पदस्थापित वीडियो कृष्णा राम पर अवैध संपत्ति अर्जित करने का शिकायत प्राप्त हुआ था जिसको लेकर निगरानी थाने में 5 मार्च 2026 को 29/26 दर्ज करते हुए जांच की गई. जिसमें BDO कृष्णा राम के द्वारा कई भूखंड अर्जित करने ,कई बैंकों में इंवेस्ट करने और पटना आवास समेत कई प्रकार का संपत्ति अर्जित करने का जानकारी प्राप्त हुआ जिसको लेकर शनिवार को एक साथ पांच ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. छापेमारी के दौरान जो भी सच सामने आएगा मीडिया में प्रेस विज्ञप्ति दी जाएगी.
