✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना स्टेशन पर अश्लील वीडियो के बाद भागलपुर में डिस्प्ले हुआ अपशब्द भाषा, VIDEO वायरल

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:42:32 PM

भागलपुर (BHAGALPUR) :  पटना स्टेशन पर अश्लील वीडियो मामले के बाद अब भागलपुर से ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां रेलवे  स्टेशन परिसर के बाहर स्थापित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास ही लगे एलइडी स्क्रीन पर अश्लील भाषा का स्क्रोल चलने लगा. जिसके बाद वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए. कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वाइरल कर दिया. वीडियो वाइरल होते ही लोग इसका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. हालांकि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद एसडीओ धनंजय कुमार डीएसपी अजय कुमार चौधरी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामले की जांच शुरू

पटना रेलवे डीएसपी ने कहा कि तकनीकी कारणों की वजह से इस तरह की घटना लगातार सामने आ रही है. हालांकि मामले को लेकर फिलहाल मौके पर मौजूद अधिकारियों के द्वारा जांच टीम को बुला लिया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन एक्शन में आ गई और आनन-फानन में जांच शुरू कर दी है.  हालांकि कोई भी पदाधिकारी इस संदर्भ में कुछ भी खुलकर नहीं कह रहे हैं.

पिछले महिले पटना स्टेशन पर चला था अश्लील वीडियो 

पटना स्टेशन पर पिछले महीने टीवी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो का प्रसारण शुरू हो गया था. लगभग 3 मिनट तक टीवी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलते रहा था. इसके बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने जीआरपी और आरपीएफ को इस बात की सूचना दी थी.  जिसके बाद टेलीविजन पर विज्ञापन चलाने वाली एजेंसी से संपर्क किया गया औरअश्लील फिल्म के प्रसारण को रोका गया.

Tags:Bhagalpurviralvideo went viralAbusive languageTV screenBhagalpur stationbiharupdatebiharnewsbiharthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.