✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

एकतरफ़ा प्यार में पागल आशिक ने किया प्रेमिका के घर गोलियों की बौछार, फ़िल्म सिंघम के स्टाइल में पुलिस ने किया अपराधियों को गिरफ्तार

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:05:44 PM

बिहार(BIHAR): बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां एक तरफा प्यार पुलिस की बेहतरीन पुलिसिंग, एक्शन और गोलियों की तड़तडाहट है. दरअसल दहशत से भरी इस प्रेम कहानी को प्यार में बने अपराधी ने अंजाम दिया है. एक तरफ़ा प्यार में पागल प्रेमी नौशाद अली अपराधी बनकर प्रेमिका के घर पर गोलियों की बौछार कर दिया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी घरवालों ने दूसरे जगह तय कर दी थी, जिसके बाद प्यार में पागल शहर का कुख्यात नौशाद को यह रास नहीं आया और अपनी प्रेमिका के घर गोलियों की बौछार कर दहशत फैला दिया. 

अपराधियों ने किया पांच राउंड फायरिंग
यह मामला कालिबाग थाना अंतर्गत छावनी वार्ड नंबर पांच की है जंहा तीन दिन पहले तुल्ला मियां के घर दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शहर में हड़कंप मचा दिया. अपराधियों ने पिस्टल से पांच राउंड फायरिंग कर बेतिया पुलिस को एक बड़ी चुनौती दे दी है. इस  घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया हैं.  

48 घंटे के अंदर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
वहीं अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने कार्रवाई कर चार टीम बनाते हुए सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान किया. इस घटना को लेकर बेतिया पुलिस द्वारा स्काटलैंड पुलिस की तरह काम करते हुए 48 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

फ़िल्म सिंघम के स्टाइल में पुलिस ने किया अपराधियों को गिरफ्तार
वहीं इस घटना की जानकारी सदर एसडीपीओ को कल देर शाम मिली. जिसके बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए  बेतिया पुलिस का जो एक्शन देखने को मिला वह किसी फ़िल्मी अंदाज से कम नहीं था. बता दे कि सड़क पर पुलिस की एक्शन देख सभी को फ़िल्म सिंघम याद आ गई. जहां अपराधियों को पकड़ने के दौरान एसडीपीओ विवेक दीप सिंघम स्टाइल में दोनों अपराधियों को बिच ट्रैफिक से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की यह एक्शन जिन लोगों ने अपनी आंखो से देखा वह इसकी चर्चा चारों तरफ कर रहें है. 

अपराधी नौशाद ने कहा लड़की से एक तरफा करता था प्यार 
गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी  पिस्टल और  पांच गोली बरामद की गई है. वहीं घटना के बारे में अपराधी नौशाद ने बताया है कि वह लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जैसे सुना की उसकी शादी तय हो गई है वह पागल हो गया. जिसके बाद उसके घर वालों को डराने के लिए उसके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह दहशत में आ जाये. नौशाद का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है इस पुरे मामले में इश्क प्यार में एक तरफा धोखा के साथ पुलिस की बेहतर पुलिसिंग भी देखने को मिला है पुलिस ने एक तरफा प्यार में पागल आशिक को जेल के सलाखो के पीछे भेज दिया है.

Tags:BIHARCRIME BIHARnews biharpolice actioncriminal arrestbetihabihar updatenews crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.