✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आरा:आधार सिस्टम में सेंध का खुलासा, हाई-टेक साइबर गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 28, 2026, 12:51:54 PM

भोजपुर(BHOJPUR):भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधार सिस्टम की सुरक्षा भेदने वाले साइबर गैंग का भंडाफोड़ किया है.जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के एक स्थायी आधार सीडिंग केंद्र के संचालक धीरज कुमार महतो ने जिले की साइबर पुलिस को कंप्लेन किया कि उसके आधार केंद्र को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है और लोगों के आधार का गलत उपयोग किया जा रहा है.

 दो गिरफ्तार

सूचना मिलते ही साइबर थाना पुलिस हरकत में आई और इस गैंग में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.पकड़े गए आरोपियों के पास से क्लोन फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैनर और कई बायोमेट्रिक डिवाइस मिले है. जिससे साफ हो गया कि यह कोई साधारण धोखाधड़ी नहीं, बल्कि एक हाई-टेक साइबर ऑपरेशन था.

अपराधियों से पूछताछ जारी

पुलिस इस गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता मान रही है. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए अपराधियों से पूछताछ में जुटी हुई है.वहीं साइबर डीएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वे केवल रजिस्टर्ड आधार केंद्र पर ही जाएं और अंजान लोगों से अपना आधार साझा न करें, तभी साइबर क्राइम पर लगाम लगाया जा सकता है.

Tags:Bhojpur PoliceAra NewsCyber CrimeAadhaar FraudCyber Gang BustedBihar NewsBreaking NewsKrishnagarhDigital CrimePolice Action

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.