☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ननिहाल में आये युवक की गला दबाकर हत्या, पैसे की लेनदेन में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

ननिहाल में आये युवक की गला दबाकर हत्या, पैसे की लेनदेन में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

बिहार(BIHAR): बिहार के अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के भदासी सूर्य मंदिर के पास नाले से ननिहाल में आये एक ट्रक ड्राइवर की शव बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि युवक की हत्या गला दबा कर की गई हैं. वहीं मृतक की पहचान पटना जिले के खीरी मोड़ थाना बरेवा गांव निवासी सुदर्शन यादव के 32 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में कर ली गई है. नाले में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया.

दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप 
शव मिलने के बाद पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों का पता लगा कर इसकी सुचना दी गई. जिसके बाद  परिजन घटना स्थल पहुंचे और वहां बेटे के शव को देख रोने लगें, हालांकि पुलिस द्वारा परिजनों को संभाला गया. वहीं इस मामले पर परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है. दरअसल परिजनों द्वारा पैसे की लेन देन मामले में उसके दोस्त नीरज और मुन्ना कुमार पर हत्या का आरोप लगाया जा गया हैं. पुलिस मुन्ना कुमार और नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 

ग्रामीणों ने किया सडंक जाम 
हत्या की घटना के बाद ग्रामीणों ने अरवल जहानाबाद मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर मृतक के परिजनों की मुआवजे की मांग करने लगे. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने जानकारी देते हुए कहा कि नाले से शव बरामद हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या किस कारण हुई अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया हैं.

Published at:25 Jul 2024 11:45 AM (IST)
Tags:patna newspatna crime newspatna murder newspatna latest newspatna news todaybihar newsmurder in patnapatnalatest newspatna murderpatna murder casehindi newsdouble murder in patnapatna policepatna city murdermurder in patna citypatna crimepatna police newspatna double murdertop newsbreaking newsmurdercrime newspatna today newscrime in patnalatest hindi news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.