आरा (ARRAH) : भोजपुर जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार कहर देखने को मिला है. जिसमें एक शख्स की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. मामला गिद्दा थाना क्षेत्र के कायम नगर की है.
अनियंत्रित ट्रक बना काल
जहां पर अपनी बहन के घर से 20 वर्षीय आकाश कुमार जो कोईलवर थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव का रहने वाला था अपने गांव बीरमपुर जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार आकाश कुमार को बुरी तरह से कुचल दिया. जिसमें उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बाइक पर सवार एक अन्य शख्स को गंभीर चोटे आई हैं. जिससे वह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है.
20 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जामकर घंटे हंगामा किया. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाते हुए मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया है. जबकि दूसरे घायल शख्स को इलाज के लिए आरा के अस्पताल में भर्ती करवाया है. फिलहाल परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है. हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस में तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है.