✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

डैम में प्लास्टिक के बोरे से मिला महिला का सड़ा-गला शव, इलाके में मचा हड़कंप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:03:03 AM

जमुई(JAMUI):जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटी डैम में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों को पानी में एक प्लास्टिक के बोरे में बंद महिला का शव दिखाई दिया. मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है.

खबर के फैलते ही क्षेत्र में सनसनी 

स्थानीय ग्रामीण जब डैम के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने पानी में एक बोरा पड़ा देखा. शक होने पर जब लोगों ने पास जाकर देखा तो उसमें एक महिला का शव बंद मिला. इस खबर के फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. सूचना मिलने पर झाझा थाना पुलिस के साथ एसडीपीओ राजेश कुमार और एसएचओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे.

पहचान करना मुश्किल

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बोरे को पानी से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लिया. शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है. पुलिस ने आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू किया है, लेकिन अब तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

पढे एसडीपीओ ने क्या बताया

एसडीपीओ राजेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेजा गया है। पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरीके से शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर डैम में फेंका गया है, वह किसी सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करता है.फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त और मामले के खुलासे के लिए सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है. इस रहस्यमय घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है.

Tags:crime news jamuijamui crime newslatest jamui crime newscrime newsjamui crimetop crime newsjamui newsmunger crime newsjamui live newscrime news biharbihar crime newshindi crime newspatna crime newscyber crime newsjamtara cyber crime newslatest crime newsbihar jamui crimechapra crime newslatest news jamuicrime top newscrime news chhapracrime news in biharmunger latest crime newsjamui hindi newsjamui today newsjamui news todaybihar jamui newsjamui latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.