✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नीतीश कैबिनेट में कुल 7 एजेंडों पर लगी मुहर, सरकार खरीदेगी नया हेलीकॉप्टर और जेट विमान 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:39:19 AM

पटना(PATNA): सीएम नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी. कैबिनेट में कुल सात प्रस्तावों पर मुहर लगी. बिहार में 1 हेलीकाप्टर एवं जेट इंजन विमान की खरीदारी की जाएगी. इसके लिए उच्च स्तरीय विशेष क्रय समिति का गठन किया गया है. 

इन एजेंडों पर लगी मुहर 

जयदयाल हाईटेक्स प्राइवेट लिमिटेड चिपली दुर्गावती को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली के आलोक में वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस दिया गया है. नालंदा में भी एक इंडस्ट्री लगाने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस दिया गया है. मुजफ्फरपुर में भारत ऊर्जा डिस्टलरीज लिमिटेड को वित्तीय क्लीयरेंस की स्वीकृति दी गई है. शिक्षा विभाग में 1674 लिपिक के पद में 670 पदों को समपरिवर्तित करते हुए शेष उच्च वर्गीय लिपिक के लिए 462 पद, प्रधान लिपिक के लिए 161 पद एवं कार्यालय अधीक्षक के लिए 45 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. शिक्षा विभाग के प्रस्ताव में कहा गया है कि क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों के संवर्ग संरचना के अनुरूप पूर्व में स्वीकृत पदों में से 670 पदों को परिवर्तित किया जा रहा है. इसमें उच्च वर्गीय लिपिक, प्रधान लिपिक एवं कार्यालय अधीक्षक का पद चिन्हित किया गया है. अब शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत लिपिकों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे.

Tags:bihar newspatna newsnitish cabinet baithakA total of 7 agents were sealed in Nitish's cabinet

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.