✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सड़क पर पड़ा था युवक का शव, पास जाकर देखा तो अपना ही बेटा निकला, मेडिकल संचालक के पिता ने बयां किया दर्द, व्यावसायियों में सनसनी

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:21:49 PM

भागलपुर(BHAGLPUR): भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दवाई पट्टी लाइन में प्रतिष्ठित दवाई दुकान न्यू आत्माराम मेडिकल हॉल के संचालक बलराम केडिया के 22 वर्षीय पुत्र रौनक केडिया को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना रात 10 बजे के क़रीब की बताई जा रही है जब हर रोज़ की तरह रौनक अपने मेडिकल दुकान से घर वापस आ रहे थे. उसी क्रम में घात लगाए अज्ञात अपराधियों द्वारा उन्हें गोली से भून दिया गया. हत्या किस लिए हुई है इसकी अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाई है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे व्यवसायिक समाज के लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो चुका है.  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है. घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी भी ली.

ये है पूरा मामला

वहीं मृतक के पिता ने बताया कि हर रोज की तरह 9:30 बजे के आसपास मेरा पुत्र दुकान बन्द कर घर आ रहा था. मैं भी देवी बाबू धर्मशाला के पास बैठा हुआ था उसके पीछे-पीछे मैं भी घर आने लगा. गली में सड़क पर एक आदमी लेटा हुआ था मैंने मोबाइल के टॉर्च को जलाकर देखा तो वह मेरा बेटा ही था. घर से लोगों को बुलाया आनन फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर गया तो वहां डॉक्टरों ने कहा कि यह नार्मल केस नहीं ह. इसे किसी रोड या किसी चीज से मारा गया है. डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. हम लोग घर आए और पुलिस को इसकी सूचना दी. जब घटनास्थल की जांच की गई तो वहां पर से गोली के छः खोखा बरामद किए गए हैं. पिता ने बताया कि उसका किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं था किस कारण से उसकी हत्या हुई है यह मुझे समझ में नहीं आ रहा है.

पुलिस कर रही जांच

घटना को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि देर रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटनास्थल का पुलिस और एफएसएएल की टीम के द्वारा जांच की जा रही है. घटना को लेकर सिटी डीएसपी अजय चौधरी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित कर दी गई है. जल्द ही घटना के पीछे का कारण पता लगाकर अपराधियों को जेल भेज दिया जाएगा .

 

Tags:bhagalpurbihar newsmurderholi 2023murder before holimurder in bhagalpurmurder in biharbihar crime newsभागलपुरबिहार समाचारtop headlinesnewsnews in hindihindi newsaj ki taza khabarnews updatestop newslatest incidenthindi samacharspeed newsnews18 biharnews18 bihar jharkhandjharkhand newsbihar jharkhandhagalpur crime newsbhagalpurcrime storybhagalpur ki crime newsbhagalpur ki crime storycrime newscrime story

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.