✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार: बड़े पैमाने पर आईएस अधिकारियों का हुआ तबादला, कई विभागों के प्रमुख बदले 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:46:45 PM

पटना (PATNA): बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने बुधवार को बड़े पैमाने पर आईएस अफसरों को ट्रांसफर किया है. इसमें कई बड़े और चौंकाने वाले नाम शामिल हैं. जहां बिहार के गृह विभाग से लेकर वित्त और शिक्षा विभाग जैसे कई अहम विभागों की जिम्मेवारी संभाल रहे आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. 

आरोपों से घिरे प्रत्यय अमृत को मिला एक और विभाग 

आपकों बता दें कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को गृह विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. उधर आरोपों से घिरे प्रत्यय अमृत को एक और विभाग का जिम्मा दे दिया गया है. उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग का भी अपर मुख्य सचिव बना दिया गया है. 

अब तक गृह विभाग का काम संभाल रहे चैतन्य प्रसाद को अपर मुख्य सचिव, गृह विभागऔर अपर मुख्य सचिव, निगरानी विभाग से हटा कर अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर तैनात किया गया है. चैतन्य प्रसाद अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, लघु जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. 

सरकार ने बहुचर्चित आईएएस अधिकारी के.के. पाठक को मद्य निषेध विभाग से हटा दिया है. केके पाठक को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है. के.के. पाठक महानिदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान- बिपार्ड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे.

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव का काम देख रहे प्रत्यय अमृत को एक और विभाग का जिम्मा दे दिया गया है. उन्हें अपर मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग की भी जिम्मेवारी दी गयी है.

Tags:A state in Eastern IndiaIS officers transferredon a large scaleheads of manydepartments changed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.