✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जूते में छिपा था सांप! काटते ही पुलिसकर्मी ने पकड़ा और अस्पताल पहुंचा, नालंदा में अनोखी घटना

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 28, 2026, 2:36:32 PM

नालंदा (NALANDA) : जिले के बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक पुलिसकर्मी कांच के डिब्बे में सांप बंद कर खुद इलाज कराने अस्पताल पहुंच गया. वीरेंद्र कुमार महतो नामक पुलिसकर्मी डायल 112 की टीम में तैनात हैं और पचासा मोड़ पर ड्यूटी करते हैं.

ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे वीरेंद्र कुमार महतो

बताया जाता है कि वह रोज की तरह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे. जैसे ही उन्होंने जूता पहना उसमें पहले से छिपे सांप ने उनके पैर में काट लिया. घटना के बाद सूझबूझ दिखाते हुए पुलिसकर्मी ने सांप को पकड़कर कांच के डिब्बे में बंद किया और तुरंत इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल पहुंचते ही यह नजारा देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए.

डॉक्टरों के अनुसार, पुलिसकर्मी पूरी तरह खतरे से बाहर

हालांकि राहत की बात यह रही कि सांप छोटा था जिससे उसका विष अधिक प्रभावी नहीं हुआ. डॉक्टरों के अनुसार पुलिसकर्मी फिलहाल पूरी तरह खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है. फिलहाल पुलिसकर्मी की हालत स्थिर है लेकिन यह घटना सावधानी बरतने की बड़ी सीख दे गई है कि जूते-चप्पल पहनने से पहले उनकी जांच जरूर कर लें.

Tags:Snake in Shoe Incident NalandaPoliceman Bitten by Snake BiharSnake Bite Case Nalanda HospitalBihar Police Snake IncidentSnake Found Inside Shoe IndiaNalanda Shocking Snake StorySnake Bite News Bihar TodayRare Snake Incident Nalanda BiharBihar News Snake AttackNalanda Police Viral News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.