✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार से जमीन विवाद का हैरान करनेवाला मामला आया सामने, दोस्त को मारने के लिए दूसरे दोस्त को दिया गया कॉन्ट्रैक्ट, पढ़ें फिर क्या हुआ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:26:04 AM

मुंगेर(MUNGER):दोस्ती का रिश्ता हर खून के रिश्ते से बड़ा माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि माता-पिता भाई-बहन के रिश्ते तो लोग जन्म से ही लेकर आते हैं, लेकिन मित्र चुनने का अधिकार लोगों को स्वयं होता है. जो जैसा रहता है, वैसे ही उसके दोस्त भी बनते हैं. लोग दोस्ती के लिए लोग अपनी जान भी दे देते हैं लेकिन बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक दोस्त ही अपने दोस्त की जान का दुश्मन बन गया.

कुछ पैसों की लालच में दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या

बिहार के अलग-अलग जिलों से आए दिन जमीन विवाद में हत्या, अपहरण और गोलीबारी की घटना सामने आती है जो आम बात है. जमीन विवाद में आस पड़ोस के लोग या रिश्तेदार, भाई भाई में विवाद होता है और लोग एक दूसरे के जान के खून के प्यासे हो जाते हैं लेकिन बिहार के मुंगेर जिले से जो मामला सामने आया है वह बहुत हैरान करनेवाला है, जहां एक दोस्त को मारने के लिए एक दोस्त ने कॉन्ट्रैक्ट ले लिया, और कुछ पैसों की लालच में दोस्त की हत्या कर दी.

पड़ोसी ने करायी हत्या

आपको बताये कि पूरा मामला मुंगेर जिले के वासुदेवपूर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव का है. जहां कॉन्ट्रैक्ट देकर मित्र से मित्र की हत्या करवाई गयी है. इस मामले में मृतक  की बहन ने कहा कि उनका ज़मीन विवाद कुछ वर्षों से अपने पड़ोस में चल रहा था. इसी बीच कल उसके भाई को शिवम्क बुलाकर ले गया और सीना में गोली मार कर हत्या कर दिया. वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं.

पढ़ें मामले पर मृतक की बहन ने क्या कहा

मृतक तपेश की  बहन ने बताया कि उसके भाई को मरवाने के लिए तपेश के  दोस्त का ही सहारा लिया गया और सुपारी देकर अचानक मरवा दिया गया. वहीं अन्य परिजनों का कहना है कि पड़ोसियों ने चार दिन में हत्या कर देने की बात कही थी. ऐसा ही हुआ आज चौथा दिन सुबह-सुबह उसके भाई की हत्या कर दी गई.

Tags:crimecrime news biharmurder in biharland disputemurder in mengertrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaymungermunger newsmunger news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.