पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना से प्यार में पागल एक आशिक़ की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के सैदपुर इलाके में सोमवार को एक आशिक़ ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका और उसकी मां के सामने खुद को गोली मार ली.गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते उसने पिस्टल निकालकर अपने सिर में गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
मामले की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाए है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी सबूत एकत्र किए.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
पुलिस प्रेमिका और उसकी मां से पूछताछ कर रही है
पुलिस प्रेमिका और उसकी मां से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सही जानकारी सामने आ सके.फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया.मामले की जांच जारी है.