✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मासूम बच्चे से सोने की चेन छीनकर भाग रहा था बदमाश, फिर बच्चे की मां ने इस तरह सिखाया सबक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 19, 2026, 5:06:04 PM

भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर के लोहिया पुल पर दिनदहाड़े एक झपटमार को चोरी करना भारी पड़ गया.एक बदमाश ने मासूम बच्चे के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया और मौके से भागने लगा महिला ने बिना डरे आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया.उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी एकजुट हो गए और भाग रहे झपटमार को घेरने की कोशिश की. भीड़ की सक्रियता के चलते आरोपी ज्यादा दूर तक नहीं भाग सका और लोगों ने उसे पकड़ लिया.

गुस्साई भीड़ ने आरोपी की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी

गुस्साई भीड़ ने आरोपी की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी.इसके बाद किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ के कब्जे से आरोपी को छुड़ाकर अपने हिरासत में ले लिया.पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को थाने भेज दिया.पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान बंटी कुमार के रूप में बताई है, जो मारूफचक इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है.

नशे की लत पूरी करने के लिए इस तरह की झपटमारी

 प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए इस तरह की झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देता था.फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या वह किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है.पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

Tags:BhagalpurBiharCrime NewsChain SnatchingBreaking NewsPoliceDial 112Local NewsViral NewsIndia NewsCriminal ArrestPublic Reaction

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.