✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सड़क हादसे में सफाईकर्मी की गई जान, ड्यूटी जाते वक्त तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया शख्स

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 26, 2026, 5:08:14 PM

पटना : जिले के गांधी मैदान थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टाचार्य मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान मुन्ना कुमार के रूप में हुई है जो पटना नगर निगम में सफाई मजदूर के पद पर कार्यरत थे बताया जा रहा है कि मुन्ना कुमार सुबह साइकिल से अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें और एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मार दी हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

मुआवजे की मांग को लेकर रहा सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित परिजनों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजा व दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. सड़क जाम के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलने पर गांधी मैदान थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की तथा अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है. फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके.

Tags:PATNASARAK HADSABHATTACHARYA ROADGANDHIMADIANMAUT

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.