✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बाढ़ में गिरा ग्रामीण पुल , 5 लोग गंभीर रूप से घायल,कई गांव का संपर्क टूटा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 13, 2026, 5:24:49 PM

 बाढ़(BARH):बिहार में पुल गिरना टूटना कोई नई बात नहीं है आए दिन बिहार के अलग-अलग जिलों से पुल और गिरने की खबर आती रहती है. वही एक बार फिर बिहार के बाढ़ से अचानक पुल गिरने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.जिसके बाद एक बार फिर बिहार के पुलों पर सवाल खड़े हो रहे है.

पांच लोग गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि सक्सोहरा थाना क्षेत्र के दलोचक गांव में अचानक ग्रामीण पुल गिर जाने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.जिसे इलाज के लिए सरकारी और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.ग्रामीणों की माने तो 17 साल पुराना पुल था पुल पर पांच सात लोग बैठे हुए थे की अचानक पुल गिर गया,पुल पर बैठे लोग नीचे गड्ढे में गिर गए.जब ग्रामीणों को पता चला तो सभी मौके पर पहुंचे और कडी मशक्कत के बाद बांस और लकड़ी के सहारे सभी लोगों को बाहर निकाल.

कई गाँव का संपर्क बाजार, प्रखंड और अनुमंडल से टूटा

मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है.इस घटना से पूरे गांव में हरकंप मच गया ग्रामीणों को घटना के बारे में जानकारी मिली तो सभी हतप्रभ रह गए.जबकि इसी पुल से ग्रामीण एक छोर से दूसरे छोर आते जाते थे. इस पुल के धाराशाई होने से कई गाँव का संपर्क बाजार, प्रखंड और अनुमंडल से टूट गया है, लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Tags:barh newsbihar newsbridge collapserural bridge collapsebarh bridge accidentbihar bridge newssaxohra newsdalochak villagebridge accidentbreaking newsbihar latest newsvillage bridge collapseaccident newsrural newsbridge damagedbarh latest newsbihar accidentlocal newsbridge tragedybihar infrastructure

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.