✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बक्सर नगर थाना हाजत से कैदी हुआ फ़रार, शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:03:26 PM

बक्सर : मॉडल नगर थाना एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर कटघरे में खड़ा है. पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लाए गए एक आरोपी के थाना हाजत से फरार हो जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. यह घटना न सिर्फ पुलिस की निष्क्रियता को उजागर करती है बल्कि पीड़ित परिवार के साथ एक बार फिर न्याय के साथ खिलवाड़ भी साबित हो रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर लुधियाना ले जाने के मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. लेकिन लगातार फरियाद के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. मजबूर होकर पीड़ित परिवार ने खुद आरोपी का सुराग लगाया और अपने खर्चे पर नगर थाना पुलिस टीम को पंजाब ले जाकर नाबालिग लड़की की बरामदगी कराई तथा आरोपी की गिरफ्तारी करवाई.

आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरहान, निवासी खलासी मोहल्ला, बक्सर के रूप में हुई है. पुलिस टीम आरोपी को रविवार देर रात बक्सर लेकर आई थी. लेकिन सोमवार सुबह करीब 8 बजे शौच के बहाने आरोपी ने पुलिस को चकमा दिया और थाना परिसर से फरार हो गया. जब पीड़ित परिजनों ने थाना प्रभारी से आरोपी के संबंध में जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि आरोपी फरार हो चुका है. यह सुनते ही पीड़ित परिवार का आक्रोश फूट पड़ा. परिजन नगर थाना के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे.

इससे पूर्व भी फरार हुआ है कैदी

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पूर्व भी नगर थाना से दो बार कैदी फरार हो चुके हैं. इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया जो पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है.पीड़ित परिजनों ने पुलिस कप्तान से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि जब पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल हो रही है तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित महसूस करेगा.

इतनी बड़ी चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा?

फिलहाल थाना परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है. आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की बात कही जा रही है लेकिन सवाल यह है कि इतनी बड़ी चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? नगर थाना की इस शर्मनाक लापरवाही ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है.

Tags:BUXARMAUDAL NAGAR THANAHAZATKAIDIFARARPOLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.