✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय सदर अस्पताल में रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, सदर अस्पताल में मचा हड़कंप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 21, 2026, 5:26:32 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय के बखरी विधायक सह गन्ना मंत्री संजय पासवान के अचानक सदर अस्पताल पहुंचने से हड़कंप मच गया. मामला मरीज की कथित लापरवाही से जुड़ा है, जिसे लेकर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई है.मिली जानकारी के अनुसार, नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर गम्हरिया वार्ड संख्या-7 निवासी रेणु देवी (48 वर्ष), पति चंद्रभूषण पासवान, हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। परिजनों ने पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ने पर बीती रात करीब 1:30 बजे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया.

सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा

आरोप है कि सदर अस्पताल पहुंचने के बाद रात भर मरीज को देखने कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी नहीं आया.मरीज की हालत लगातार बिगड़ती देख परिजनों में आक्रोश बढ़ गया इसके बाद उन्होंने सीधे बखरी विधायक सह गन्ना मंत्री संजय पासवान से संपर्क कर शिकायत की.शिकायत मिलते ही मंत्री संजय पासवान तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और मरीज के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली.

सदर अस्पताल में मचा हड़कंप

 हालात देखकर मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए स्पष्ट अल्टीमेटम दिया कि अगर मरीज को तत्काल बेहतर इलाज मुहैया नहीं कराया गया तो संबंधित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मरीज के इलाज की प्रक्रिया तेज कर दी गई.अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते है.

Tags:begusarai sadar hospitalsadar hospital begusaraibegusarai ka sadar hospitalbegusarai sadar hospital fightsadar hospital begusarai newsbegusarai sadar hospital ka videosadar hospital begusarai biharsadar hospital begusarai districttwo brokers arrested from begusarai sadar hospitalbegusarai bazar and hospitalbegusarai hospitalhospital begusaraibegusarai sadar spatalbegusarai sadar aspatalsadar aspatal begusaraisadar hospitalbegusarai hospital dramabegusarai covid hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.