✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, एक बोगी जलकर खाक, यात्रियों में अफरा -तफरी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 10:19:31 AM

सासाराम(SASARAM):सासाराम पंडित दीनदयाल उपाध्याय गयाजी रेल खंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक से धधक उठी. सासाराम से आरा होकर पटना को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म एवं ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना आज सोमवार की सुबह करीब छः बजे की बताई जाती है.

व्यवस्था की कमी का आरोप 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रबंधन की नाकामी के कारण ट्रेन को ज्यादा नुकसान हुआ. अगर समय रहते आग बुझाने के लिए पानी और अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग हुआ रहता, तो ट्रेन को नुकसान होने से बचाया जा सकता था. लोगों ने बताया कि ट्रेन में रिफिलिंग के लिए बिछाई पाइपलाइन में ना तो पानी थी और ना हीं रेलवे के अग्निशमन सिलेंडरों में गैस.रेलवे प्रबंधन की नाकामी के कारण शुरुआती समय में आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते हीं देखते ट्रेन की बोगियाँ धधक उठी.

एक बोगी जलकर खाक, जांच में जुटा रेलवे 

इस घटना में पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है, जिसे ट्रेन से अलग कर दिया गया है. वहीं आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है और रेल प्रशासन घटना की जांच में जुट गई है उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.हालांकि स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि यदि समय रहते पानी और भरे हुए अग्निशमन सिलेंडर मिल जाते, तो नुकसान को बेहद कम किया जा सकता था.

Tags:SasaramSasaram Railway StationTrain FirePassenger TrainBihar NewsShort CircuitRailway IncidentRPFEmergencyPanic Situation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.