✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में रोजगार की नई राह! पटना के स्किल पार्क का सीएम ने किया दौरा, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट मॉडल की हुई समीक्षा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 1, 2026, 6:01:02 PM

पटना (PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने यहां संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया.

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्किल पार्क में उपलब्ध आवासीय व्यवस्था, मेस सुविधा और प्रशिक्षण के माहौल को करीब से देखा. उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता और युवाओं को मिल रहे रोजगार अवसरों को लेकर भी जानकारी ली.

बिपार्ड स्किल पार्क में सरकारी कर्मियों के प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कोर्स संचालित किए जा रहे हैं. इनमें SAP, CCNA, जेरियाट्रिक केयर गिवर, फैशन डिजाइनिंग, कॉमिस और असिस्टेंट बेकिंग टेक्नीशियन जैसे कोर्स शामिल हैं.

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत युवाओं को निःशुल्क आवास, भोजन, प्रशिक्षण किट और वर्दी जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. साथ ही, उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए अंग्रेज़ी के साथ जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश और जापानी जैसी विदेशी भाषाओं का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, अब तक 667 युवाओं को इन कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिनमें से 204 युवाओं को देश और विदेश में रोजगार के अवसर मिल चुके हैं. यह आंकड़ा राज्य में कौशल विकास की दिशा में सकारात्मक प्रगति को दर्शाता है.

इस मौके पर जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक प्रसाद, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, बिपार्ड के महानिदेशक बी. राजेंद्र और भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य में कौशल विकास और रोजगार सृजन को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

Tags:CM Visits Patna's Skill Parkcm nitish kumarbihar newsbihar top newspatna skill parkskill park biharlatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.