✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा में मां-बेटी ने किया सुसाइड, दूसरी शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में पड़ी दरार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 30, 2026, 11:17:56 AM

नालंदा : जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पती ने अपनी ही साली से शादी कर लिया जिससे पहली पत्नी और बेटी ने जहर खाकर आत्म हत्या कर ली. मामला रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है. मृतका पिंटू कुमार की पत्नी मालो देवी और उनकी 6 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी है. परिवार के लोगों ने बताया मालो देवी की शादी वर्ष 2017 में रामपुर गांव निवासी पिंटू कुमार से हुई थी. शादी के कुछ वर्षों बाद पिंटू कुमार ने मालो देवी की छोटी बहन रुसी कुमारी से दूसरी शादी कर लीया.

दूसरी शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में दरार

परिवार का आरोप है कि पिंटू कुमार ने रुसी कुमारी को बहला-फुसलाकर घर से भगाया और उससे विवाह कर लिया. इस दूसरी शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ गया.  इसके बाद पिंटू कुमार और उसके ससुराल पक्ष के लोग मालो देवी के साथ लगातार मारपीट करते थे और उसे ससुराल में रहने नहीं दिया जाता था.

पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही मालो देवी और उसकी बच्ची प्रिया कुमारी को जहर देकर हत्या की है. मृतिका द्वारा पति पर मुकदमा किया था और इस मुकदमे को वापस लेने की धमकी ससुराल वालों द्वारा दिया जा रहा था. फिलहाल इस मामले में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

Tags:NALANDARAHUIE THANASUSIDEPOLICEPARTAL

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.