✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कुदरत का करिश्मा ! गाय ने दो मुंह और चार आंखों वाले बछड़े का दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी लोगो की भीड़

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 22, 2026, 4:20:54 PM

मुंगेर(MUNGER):बिहार के मुंगेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.जहां जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर हवेली खड़गपुर प्रखंड के प्रसंडो गांव में एक गाय ने दो मुंह और चार आंखों वाले विचित्र बछड़े को जन्म दिया है. इस अनोखी घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बछड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.जानकारी के अनुसार, यह बछड़ा स्वर्गीय बैकुंठ सिंह के पुत्र अमित सिंह उर्फ टिंकू के घर जन्मा है. जैसे ही इस असामान्य जन्म की खबर गांव में फैली, लोगों का तांता लग गया.दूर-दराज के इलाकों से भी लोग इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए पहुंच रहे है. ग्रामीण इस घटना को देखकर हैरान हैं और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.

पढ़े पशुपालक ने क्या कहा

पशुपालक अमित सिंह ने बताया कि उनकी गाय ने पहले भी कई बार सामान्य बछड़ों को जन्म दिया है, लेकिन इस बार का जन्म बेहद अलग और चौंकाने वाला है उन्होंने बताया कि बछड़ा फिलहाल जीवित है और उसकी देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है.गांव में इस घटना को लेकर आस्था और जिज्ञासा दोनों का मिश्रण देखने को मिल रहा है. कुछ लोग इसे प्रकृति का अनोखा करिश्मा मान रहे है, तो वहीं कई इसे दैवीय संकेत के रूप में देख रहे है. गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह की घटना देखी है. दिनभर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोग बछड़े के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए.

चमत्कार नहीं बल्कि ‘जन्मजात विकृति’

हालांकि, विशेषज्ञ इस मामले को वैज्ञानिक नजरिए से देख रहे है.पशु चिकित्सकों के अनुसार, यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि ‘जन्मजात विकृति’ (Congenital Abnormality) का मामला है.गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के असामान्य विकास के कारण इस तरह की दुर्लभ शारीरिक संरचनाएं देखने को मिलती है.फिलहाल प्रसंडो गांव पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. विशेषज्ञों ने पशुपालक को सलाह दी है कि बछड़े का स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है, इसलिए उसे विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाए. विज्ञान भले ही इसे एक चिकित्सकीय स्थिति बता रहा हो, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यह घटना अभी भी आश्चर्य और आस्था का विषय बनी हुई है.

Tags:amazing newsamazing news biharajab gazabtrending newsviral newsbiharbihar news todaymunger news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.