✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

UGC बिल के समर्थन में पटना में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, गांधी मैदान से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने निकाला मार्च

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 2, 2026, 4:56:43 PM

पटना : केंद्र सरकार के यूजीसी बिल पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के विरोध में सोमवार को पटना में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यूजीसी बिल के समर्थन में सड़कों पर उतर आए और मार्च निकाला. यह मार्च पटना के गांधी मैदान इलाके से शुरू हुआ जहां हजारों की संख्या में छात्र जुटे और यूजीसी बिल के समर्थन में नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि यूजीसी बिल से उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और छात्रों के हित सुरक्षित होंगे इसलिए इस पर लगी रोक को हटाया जाना चाहिए.

प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था रही प्रभावित

छात्रों के भारी जमावड़े को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांधी मैदान समेत आसपास के इलाकों में पुलिस और जिला प्रशासन की बड़ी संख्या में टीमें तैनात की गईं. सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो. प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही. हालांकि प्रशासन की ओर से हालात को नियंत्रित रखने के प्रयास किए जाते रहे. यूजीसी बिल को लेकर छात्रों के इस प्रदर्शन को राज्य की राजनीति और शिक्षा व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

Tags:PatnaUGC billstudentsmarchingGandhi Maidan.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.