मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के मखन साह चौक पर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान चौक के पान दुकानदार मंनोज राय के रूप में हुई है.परिजनों ने बताया कि मृतक का पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था. विवाद का कारण पत्नी का पड़ोस के ही एक युवक के साथ नजदीकी संबंध होने की आशंका थी.
आपसी रंजिश में वारदात, तफ्तीश जारी
रात करीब साढ़े आठ बजे उसे किसी ने बुलाया था. मृतक अपने माँ को चौकपर जाने की बात बोलकर घर से निकला.पीछे-पीछे मृतक की माँ भी बेटे को देखने चौक पर निकली. थोड़ी देर बाद युवक घायल अवस्था मे एक गली में पड़ा मिला. टाउन डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश में हत्या की बात प्रकाश में आई है. छानबीन की जा रही है.
