✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार की राजनीति में हलचल: CM आवास पर नीतीश और ललन की बैठक से अटकलें तेज

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 13, 2026, 11:30:19 AM

पटना ( PATNA) : बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. राजधानी पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गतिविधियां बढ़ गई हैं जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पहुंचे हैं. सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच नई सरकार के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत जारी है. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब बिहार में सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और सत्ता के नए स्वरूप को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं.

यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम

बताया जा रहा है कि दिल्ली से लौटने के बाद ललन सिंह पहले उत्तर प्रदेश गए जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. इसके बाद सीधे पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की.  इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल सभी की नजरें इस बैठक के नतीजों पर टिकी हुई हैं.

Tags:Nitish Kumar meeting newsBihar CM residence meetingNitish Kumar Lalan Singh meetingBihar political news todayBihar CM latest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.