✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पूर्णिया एयरपोर्ट को बड़ी सौगात: जोगबनी तक सीधी बस सेवा हुई शुरू, नेपाल-सीमांचल के यात्रियों को मिलेगी राहत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 23, 2026, 4:32:30 PM

पटना (PATNA): बिहार सरकार ने पूर्णिया एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. नेपाल सीमा क्षेत्र और सीमांचल के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी के बीच नियमित बस सेवा शुरू कर दी गई है. 18 फरवरी 2026 से इस मार्ग पर दो बसों का परिचालन प्रारंभ हो चुका है, जबकि इसी रूट पर दो और बसें जल्द ही चलाई जाएंगी.

बिहार सरकार के निर्देश पर यह पहल की गई है, जिसका उद्देश्य नेपाल एवं सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए सुगम, सुलभ और समयबद्ध सतही परिवहन उपलब्ध कराना है. क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पूर्णिया में अतिरिक्त बसों के लिए ऑनलाइन परमिट आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है. परमिट मिलते ही नई बस सेवाएं भी शुरू कर दी जाएंगी.

नीलेश रामचंद्र देवरे, सचिव, सिविल विमानन विभाग, बिहार सरकार ने कहा कि यह कदम सीमांचल और नेपाल के यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पूर्णिया एयरपोर्ट को अधिक लोकप्रिय और सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. यह पहल न केवल एयरपोर्ट के उपयोग को बढ़ावा देगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी नई गति देगी.

किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
इस बस सेवा से अररिया, फारबिसगंज और जोगबनी समेत सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. यात्रियों को अब एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए बेहतर और समयबद्ध परिवहन सुविधा मिलेगी.

उड़ानों का समय
पूर्णिया एयरपोर्ट से वर्तमान में कोलकाता के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित हो रही हैं. इसके अलावा दिल्ली, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए भी सीधी हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं.
आगमन समय: 08:45 AM, 11:20 AM, 12:30 PM, 12:50 PM, 14:25 PM
प्रस्थान समय: 09:30 AM, 12:00 PM, 13:10 PM, 13:50 PM, 15:25 PM

बस सेवा का समय
पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी:
BR01PH3569 – 9:45 AM
BR01PH4371 – 2:45 PM

जोगबनी से पूर्णिया एयरपोर्ट:
BR01PH4371 – 6:30 AM
BR01PH3569 – 2:30 PM

सरकार का मानना है कि क्षेत्रीय हवाई अड्डों को प्रभावी सड़क नेटवर्क से जोड़ने से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और क्षेत्रीय सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी.

Tags:Bihar newsjharkhand biharbihar latest newsbihar governmentairportpurnia airport

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.