✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, मंडप पर टूटा रिश्ता, भागलपुर में हंगामा 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 25, 2026, 5:28:54 PM

भागलपुर(BHAGALPUR):सोशल मीडिया पर बनी एक प्रेम कहानी का अंत ऐसा होगा, किसी ने सोचा नहीं था.भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ानाथ मंदिर में शादी के मंडप पर ही दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी और हंगामा मच गया.यह मामला बाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवम कुमार और भीखनपुर की तुलसी कुमारी से जुड़ा है.दोनों की मुलाकात अगस्त महीने में इंस्टाग्राम पर हुई थी. शुरुआत में बातचीत सामान्य थी, लेकिन धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई. दोनों के बीच भरोसा बढ़ा और शिवम ने तुलसी से शादी का वादा कर दिया। लड़की ने भी इस रिश्ते पर भरोसा किया और परिवार को इसके लिए तैयार किया.

बारात का इंतजार करते रह गए लड़की वाले

कुछ समय बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई.बताया जाता है कि लड़के के परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था. यहां तक कि शगुन की रस्म भी निभाई गई.लड़के के पिता ने खुद लड़की को फोन कर चूड़ी का साइज तक पूछा था, जिससे दोनों परिवारों के बीच सहमति और मजबूत हो गई.इसके बाद शादी की तारीख तय की गई और बूढ़ानाथ मंदिर को विवाह स्थल के रूप में चुना गया.तय समय के अनुसार गुरुवार को लड़की पक्ष समय पर मंदिर पहुंच गया और दूल्हे का इंतजार करने लगा लेकिन दूल्हा समय पर नहीं पहुंचा बाद में उसने फोन कर ई-रिक्शा भेजने की बात कही, लेकिन लड़की पक्ष ने कहा कि वह किसी भी साधन से आ सकता है, किराया दे दिया जाएगा.

मंडप पर ही टूट गया रिश्ता 

करीब रात 9 बजे शिवम अपने एक दोस्त के साथ बाइक से मंदिर पहुंचा. लेकिन जैसे ही शादी की प्रक्रिया शुरू होने लगी, मंदिर प्रशासन ने आधार कार्ड और अभिभावक की उपस्थिति जैसे जरूरी दस्तावेज मांगे. इसी बात पर दूल्हा अचानक पीछे हट गया और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया.दूल्हे के इस फैसले से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए.कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और लड़की पक्ष ने इसे धोखा बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। मंदिर परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा.फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लड़की पक्ष न्याय की मांग कर रहा है, जबकि यह घटना सोशल मीडिया पर बने रिश्तों की सच्चाई और भरोसे पर भी कई सवाल खड़े कर रही है.

Tags:BhagalpurNewsBiharNewsLoveStorySocialMediaLoveWeddingDramaMarriageCancelledViralNewsBoothanathTempleJogsarBreakingNewsLoveMarriageRelationshipNewsTrendingNews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.