✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मौत का लाइव मंजर! जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन पर हाई टेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, फिर जो हुआ...

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 5:26:26 PM

जमुई (JAMUI): जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.यहां फुट ओवर ब्रिज पर रंगाई का काम कर रहा एक मजदूर हाई टेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया.जानकारी के अनुसार, झाझा के पुरानी बाजार निवासी नीरज मालाकार फुट ओवर ब्रिज की रंगाई का काम कर रहे थे.इसी दौरान वे अनजाने में हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गए, जिससे जोरदार करंट लग गया और उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया.

दर्दनाक स्थिति में मजदूर की चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में मजदूर के शरीर का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा जल गया.यहां तक कि उनके कपड़े भी पूरी तरह जलकर राख हो गए.दर्दनाक स्थिति में मजदूर की चीख-पुकार सुनकर स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई.घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल मजदूर को झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया.डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

घायल मजदूर का एक तिहाई से अधिक शरीर गंभीर रूप से जला

चिकित्सकों के अनुसार, घायल मजदूर का एक तिहाई से अधिक शरीर गंभीर रूप से जल चुका है और उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.इस दर्दनाक हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे है.स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए है.

Tags:jamtarajamuijhajharailway station accidenthigh tension wirelabour accidentelectric shockbihar newstragic accidentrailway negligencebreaking newslocal newsserious injuryworkplace accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.