✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

छपरा: ईंट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:57:03 PM

छपरा (CHAPRA) : सारण में एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां अपराधियों ने ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की गोली मार हत्या कर दी है. बाइक सवार दो अपराधियों ने सीने में गोली मारकर मजदूर को मौत के घाट उतार दिया. घटना मंगलवार के रात की बताई जा रही है. इस घटना में मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद के कुशाम्भी जिला के निवासी लवलीन कुमार (18 वर्षीय ) के रूप में की गई है. 

अपराधियों ने सीने में मारी गोली 

इस घटना के चश्मदीद ने बताया कि वह और लवलीन रात में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरुआ गाँव मे ईंट भट्ठा पर काम कर रहे थे. इसी बीच दो लोग बाइक पर आए और उनको पास आने के लिए बुलाने लगे जिसके बाद लवलीन उनके पास गया. जैसे ही लवलीन उनके पास पहुँचा बाइक सवार अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए. जिसके तुरंत बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. 

मालिक के रवैया से मजदूर चिंतित 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वही इस घटना के बाद लोगो में काफी आक्रोश है. सभी ने एक स्वर में जिला पुलिस और ईंट भट्ठा मालिक पर आरोप लगाया कि हत्या हो जाने के बाद भी चिमनी मालिक का रवैया काफी चिंतनीय है. मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सभी अपनी आवाज उठा रहे है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Tags:CHAPRA NEWSBIHAR NEWSBIHAR LATEST NEWSBIHAR UPDATETHE NEWS POSTCHAPRA POLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.