✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अररिया में दैनिक अखबार के एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या, दरवाजा खटखटाया और चला दी गोली

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:34:01 AM

अररिया (ARARIYA) : बिहार के अररिया से एक बड़ा मामला सामने आया है जहां कुछ अज्ञात अपराधियों ने सुबह-सुबह दैनिक अखबार के एक पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना 18 अगस्त यानी आज की है. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुछ अपराधी विमल कुमार यादव के घर पहुंचे जहां उन्होंने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही वह बाहर निकले तो उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी गई. जिसके बाद पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई.  इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

पत्नी का बयान

इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं इस पूरे वाक्य को लेकर पत्नी पूजा देवी ने बताया कि सुबह में घर का दरवाजा खटखटा कर उनके पति का नाम लेकर हल्ला किया जा रहा था. वे दोनों उठकर घर का दरवाजा और ग्रिल खोल रहे थे.  इसी क्रम में उनके पति मेन गेट खोलकर जैसे ही दरवाजे पर पहुंचे की गोली चलने की आवाज आई पति के चिल्लाने पर व दौड़कर पहुंची तो देखा कि उनके पति खून से लहूलुहान पड़े हुए हैं. जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई वही काफी संख्या में पत्रकार भी वहां जुट गए.

2 साल पहले भाई की हत्या

यह घटना राजनीगंज थाना क्षेत्र का है.  जहां बेलसरा के हीरो शोरूम के पीछे विमल कुमार यादव का घर है. वही बताया जा रहा है कि इस 2 साल पहले इनके सरपंच भाई की इसी तरह बदमाशों ने हत्या कर दी थी जिसमें विमल कुमार यादव मुख्य गवाह थे.  ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यही मुख्य वजह रही होगी कि बदमाशों ने उनकी भी हत्या कर दी.

बदमाशों ने कई बार इन्हें गवाही देने से रोका

विमल कुमार यादव के भाई के हत्या मामले में बदमाशों ने कई बार इन्हें गवाही देने से रोका था इसके बावजूद इसके कोर्ट में चल रहे ट्रायल के दौरान इन्होंने अपने भाई के हत्यारे के खिलाफ गवाही दी थी. शुरुआत में यही आशंका जताई जा रही है कि हत्या की वजह इसी से जुड़ी हुई है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

Tags:vimalkumaryadavmurderbiharbreakingbiharnewstrendingthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.