✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

धड़ल्ले से चल रहा अवैध शराब का कारोबार, बेतिया में फिर भारी मात्रा में शराब जब्त, 8 गिरफ्तार

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:14:00 AM

बेतिया(BETTIAH): बिहार के बेतिया में मध निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई. इस छापेमारी में कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले की जानकारी देते हुए अधीक्षक मधनिषेध मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टीम द्वारा बेतिया नगर थाना क्षेत्र, पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र, बैरिया थाना क्षेत्र और चनपटिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई.  

इस दौरान बैरिया थाना क्षेत्र के बैजुआ गंडक दियारा से 69.120 लीटर विदेशी शराब और 2 बाइक के साथ 2 आरोपी मुकेश और सुनील को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही सरैयामन से सोनू और विवेक को 30 लीटर देसी चूलाई शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. बेतिया नगर थाना क्षेत्र के हजारी बैलहट्टा से 4.5 लीटर बीयर के साथ श्याम कुमार को गिरफ्तार किया गया. लौरिया थाना क्षेत्र के धागढ़ टोली से 9 लीटर देसी चूलाई शराब के साथ महिला शराब तस्कर सीमा देवी को गिरफ्तार किया गया. वहीं, चनपटिया थाना क्षेत्र के बिन टोली से सन्नी कुमार को 2 लीटर देसी चूलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. सभी अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंगबिहार क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजबिहार ट्रेंडिंग न्यूजट्रेंडिंग न्यूजबेतियाबेतिया न्यूजबेतिया पुलिसमध निषेध एवं उत्पाद विभागछापेमारी अभियानअवैध शराबशराब तस्करBiharBihar NewsBihar TrendingBihar Crime NewsCrime NewsBihar Trending NewsTrending NewsBettiahBettiah NewsBettiah PoliceProhibition and Excise DepartmentRaid CampaignIllegal LiquorLiquor Smuggler

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.