पटना (PATNA): आगामी 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्य सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है.यह विस्तार 22 दिनों के बाद काफी भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और इसकी तैयारियां तेजी से चल रही है.इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.सूत्रों के अनुसार कई नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है.इनमें विजय सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, सुरेंद्र प्रसाद मेहता, रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, लखेन्द्र पासवान और प्रमोद चंद्रवंशी शामिल है.
इनका मंत्री बनना लगभग तय
बीजेपी से नए चेहरों में नीतीश मिश्रा, संजय सरावगी, मनोज शर्मा और इंजीनियर शैलेन्द्र का नाम सामने आ रहा है.जदयू से अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, जमा खान, रत्नेश सदा और सुनील कुमार का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. वहीं नए नामों में भगवान सिंह, दामोदर रावत, नचिकेता मंडल और चेतन आनंद शामिल है.
संतोष मांझी और दीपक प्रकाश का भी मंत्री बनना तय
लोजपा (आर) से संजय कुमार और संजय सिंह का नाम सामने है, जबकि संतोष मांझी और दीपक प्रकाश का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है.यह कैबिनेट विस्तार बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है.